सरोवर नगरी में इस मौसम का पहला हिमपात हुआ

नैनीताल l सरोवर नगरी में इस मौसम का पहला हिमपात बीती रात्रि हुआ l शुक्रवार की सुबह तथा दोपहर मैं भी नगर में बारिश के साथ हल्का हिमपात हुआ। यहां पहुंचे पर्यटकों को बर्फबारी की उम्मीद थी लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी l बीती रात्रि नगर की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक में हल्का हिमपात हुआ l इसके अलावा किलबरी मार्ग में भी हल्का हिमपात हुआ l शुक्रवार की दोपहर मैं भी अचानक मौसम खराब हो गया तथा नगर में बारिश भी हुई जिसके बाद यहां सैलानियों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की l नगर में खराब मौसम के चलते जगह-जगह पर लोग आग का सहारा ले रहे थे l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











