वह दिन दूर नहीं जब सरोवर नगरी के हालात भी जोशीमठ जैसे हो जाएंगे पोखरिया

नैनीताल। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरियाल ने नैनीताल में दरकती पहाड़ियों पर अपनी चिंता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा की इसके पीछे नगर में हो रहें भारी अवैध निर्माण मुख्य कारण है। कहा की ग्रीन बेल्ट क्षेत्र सीमेंट हाउस कंपाउंड, पाइंस गार्डन, बिरला चुंगी आयार पाटा क्षेत्र में भारी अवैध निर्माण हो चुका है, जिससे वो दिन दूर नही जब नैनीताल में भी जोशीमठ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।
कहा की भवन बनाने के दौरान मानचित्र को पास करने में कंपाउंडिंग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त हैं और प्राधिकरण के पद पर रह रहे अधिकारियों की वजह से नैनीताल के हालात ऐसे हो गए है।
इस पर उन्होंने कहा वह हाईकोर्ट में एनजीटी में प्राधिकरण के पदों में रह रहे अधिकारियों के विरुद्ध रिट याचिका दाखिल करेंगे और सभी प्रमाणों के साथ नैनीताल के अस्तित्व को बचाने के लिए व अवैध निर्माण ध्वस्त करवाने के लिए विधि संगत लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस दौरान विजय नेगी, सोनू बगड़वाल, पंकज भट्ट व पवन जसवाल मौजूद रहें।











