कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की

नैनीताल l केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने से आम आदमी फिर महंगाई के नीचे दब गया है केंद्र सरकार द्वारा लगातार महंगाई की जा रही है जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्डी वालों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की नगर अध्यक्ष अनुपम कब अटवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार महंगाई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस महंगाई को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी जगह-जगह केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पुतले फुके जाएंगे डबल इंजन की सरकार के रिकॉर्ड बना कर नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है उन्होंने कहा कि इसका जवाब लोगों द्वारा आगामी निकाय चुनाव वह लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा पहले ही सिलेंडर के दाम काफी अधिक हैं और फिर सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आखिर केंद्र सरकार क्या करना चाहती है कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला फूंका उन्होंने बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की l पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के अतिरिक्त पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू कैलाश अधिकारी विमल चौधरी जेके शर्मा पीके शर्मा डॉक्टर सरस्वती खेतवाल पप्पू कर्नाटक राजेंद्र व्यास मुन्नी तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे