सरोवर नगरी में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ी

नैनीताल l सरोवर नगरी में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके बाद नगर में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है l ठंड बढ़ने के बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए तथा जगह जगह पर लोग आंख से ते हुए नजर आए पिछले कई दिनों से नगर में सुबह से चटक धूप खिली थी शनिवार की सुबह 4:45 बजे नगर में हल्की बूंदाबांदी हुई जो लगभग 5 मिनट तक रही जिसके बाद यहां का तापमान एकाएक बदल गया सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी नगर में आज सैलानियों की संख्या भी अधिक है सुबह से सैलानी भी गर्म कपड़े खरीदते हुए नजर आए l पिछले कई दिनों से सुबह शाम के समय नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी जबकि दोपहर में चटक धूप खेल रही थी l इसी तरह मौसम बदलते रहा तो थर्टी फर्स्ट तक नगर में बर्फबारी भी हो सकती है l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











