शौचालय के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी हो रही है परेशानी

नैनीताल l सरोवर नगरी के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के निकट सुलभ शौचालय बीती शाम से बंद पड़ा हुआ है सुलभ शौचालय के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही यहां पहुंचे सैलानियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है l शौचालय के संचालकों ने बताया कि बुधवार की शाम से शौचालय में पानी नहीं आने से शौचालय को बंद करना पड़ा l उन्होंने बताया इस संबंध में जल संस्थान को भी सूचना दे दी गई है l शौचालय के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही यहां पहुंचे सैलानियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है इन दिनों यहां थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए सैलानियों की काफी अधिक भीड़ है l जल संस्थान विभाग के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि माल रोड में पाइपलाइन के टूटने से शौचालय का पानी भी बंद हो गया है उन्होंने कहा कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन को ठीक किया जा रहा है गुरुवार की दोपहर तक पाइपलाइन ठीक होने के बाद शौचालय का पानी सुचारू कर दिया जाएगा l बता दें कि पिछले कई सालों बाद शौचालय मैं पानी की आपूर्ति नहीं होने से इसे संचालकों द्वारा बंद करना पड़ा l











