सरोवर नगरी में सैलानियों के वाहनों से शनिवार को भी जाम लगा रहा

नैनीताल l सरोवर नगरी में पिछले 2 दिनों से नगर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है होली के अवकाश के बाद यहां अचानक सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसस नगर का बुरा हाल है सैलानियों के वाहनों से यहां की सभी पार्किंग खचाखच भरे हुए हैं l पार्किंग न मिलने के कारण सैलानी अपने वाहनों को सड़क पर ही घुमा रहे हैं जिसके चलते नगर में जाम लग रहा है जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है l शुक्रवार को भी नगर में 3 से 4 घंटे तक जाम लगा रहा वही स्थिति शनिवार की है सुबह से नगर की माल रोड में उड़ान रेंग रहे हैं l नगर में एकाएक सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी खुश हैं नगर के अलावा आसपास के सभी पर्यटक स्थल सैलानियों से पैक चल रहे हैं l पिछले 2 दिनों से यहां पर्यटक सीजन मैं लगने वाला जाम दिखाई दे रहा है l शनिवार को यहां पहुंचे सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन के साथ ही यहां के बाजारों से खरीदारी भी की l