आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी लंबित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

नैनीताल। उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ नैनीताल द्वारा अपनी लंबित मांगों के संबंध में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। जिसमे उन्होंने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी काफी लंबे समय से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों विधायक, सांसद से बात की साथ ही आंगनबाड़ी वहीनों ने कई बार पत्रों व ज्ञापनो के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रखा लेकिन अब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। ज्ञापन में वहीनो ने कहा कहा कि आंगनबाड़ी वहीने को 18 हज़ार वेतनमान दिया जाए,साथ ही आंगनबाड़ी वहीनों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, आंगनबाड़ी वहीनो से को अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन दिया जाए जैसी विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उनकी मांगों का निस्तारण करने की मांग की।











