युवती पर लगाए हिंदू धर्म व राम के खिलाफ अपशब्द बोलने का आरोप, की कार्रवाई की मांग

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवती पर हिंदू धर्म व राम के खिलाफ अपशब्द प्रयोग करने का आरोप लगाया हैं। लोगों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद प्रखंड नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि एक युवती द्वारा सोशल मीडिया में डीएसए मैदान में भगवा झंडे के आगे वीडियो बनाकर हिंदू धर्म व राम के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। कहा कि इस तरह के मामले में बिल्कुल चुप नहीं रहा जाएगा। अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल व मंत्री विवेक वर्मा ने कोतवाल से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर वह धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो को भी तत्काल डिलीट करने की मांग की है l
कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।











