टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला नया जोश, ज्योलिकोट में ‘जोश टीम’ का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ, टीबी मुक्त पंचायत के लिए जनप्रतिनिधि सम्मानित

नैनीताल,।। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ‘जोश टीम’ का शुभारंभ माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने ‘जोश टीम’ के सदस्यों से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने तथा संभावित टीबी मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  विषय: कैंची धाम जाम समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर प्रधान संगठन नाराज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि JOSH कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान का सक्रिय भागीदार बनाया जा रहा है। NCC कैडेट्स एवं MY Bharat Volunteers गांवों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं समुदाय में जाकर टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूकता फैलाएंगे तथा संभावित मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल की कुल 479 ग्राम पंचायतों में से वर्ष 2023 में 124, वर्ष 2024 में 185 तथा वर्ष 2025 में 203 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। साथ ही जनपद में 1100 निक्षय मित्रों द्वारा टीबी रोगियों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जो टीबी उन्मूलन के सामुदायिक प्रयासों को मजबूत कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  59वां इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान सरियाताल के उप ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान भल्युटी को टीबी मुक्त पंचायत के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार एवं बचाव की जानकारी दी गई तथा अपील की गई कि टीबी से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं और उपचार को बीच में न छोड़ें।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad