राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हर्ष व्यक्त कर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया
नैनीताल l राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला मनाये जाने हेतु 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर 17 जुलाई, 2023 को अवकाश घोषित किए जाने की मांग को स्वीकार कर अवकाश घोषित किए जाने पर परिषद द्वारा हर्ष व्यक्त कर प्रदेश सरकार का आभार आन लाइन बैठक कर व्यक्त किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता परिषद कार्यकारिणी के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से सरकार ने हरेला का अवकाश 17 जुलाई को करने की मांग को मान कर उत्तराखंड की जन भावनाओं का आदर किया है। बैठक का संचालन करते हुए परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली ने कहा कि अब कर्मचारी वर्ग भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएगा। बैठक में सरकार के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया गया ।
बैठक में परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, रमेश सिंह कनवाल,कार्यकारी महामंत्री कुंवर सिंह बगड़वाल, डीएसबी परिसर के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी अध्यक्ष विनोद भट्ट, दीपक बिष्ट, मोहित सनवाल,भोपाल सिंह तनवीर असगर विजय साहआनंद सिंह जलाल, इसरार बेग , विवेक सिंह तथा आनंद बल्लभ पांडे , सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।












