शुक्रवार को सेंट मैरी कॉलेज ने 150 निर्धन लोगों को राशन वितरित किया

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट मैरी कॉलेज में शुक्रवार को आगामी क्रिसमस को लेकर प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा की अगुवाई में शहर के लगभग 150 निर्धन गरीब लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई। जिसमें आटा, चावल, तेल, मशाला व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा ने बताया पिछले काफी वर्षों से क्रिसमस के मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धन गरीब लोगों को राशन सामग्री वितरित की जाती थी उसी क्रम में हर वर्ष की तरह आज भी लगभग डेढ़ सौ से अधिक निर्धन गरीब परिवार के लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई है और आगे भी जारी रहेगा उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निर्धन परिवारों को राशन दिया गया। क्रिसमस पर्व पर उपहार देने की परंपरा है। जिसे लेकर विद्यालय प्रबंधन यह कार्यक्रम अयोजित करता है। इस अवसर पर प्रभु ईसा मसीह पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ कैरोल गीतों की धूम भी रही। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक सिस्टर शीबा, सिस्टर श्रेया, सिस्टर तरसिया व रवि कुमार मौजूद थे।











