वेलमेट हॉस्पिटल में कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।


देहरादून। उत्तराखण्ड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवम् वेलमेड एसोसिएट्स के प्रभारी कार्मिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा को वेलमेड हॉस्पिटल क्लेमनटाउन के साथ (सी.जी.एच.एस. एवं ई.सी.एच.एस. के लाभार्थियों) विभिन्न विषयों के साथ कैंसर की प्राथमिक पहचान, बचाव व उपचार पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी।

वेलमेड हॉस्पिटल के उपाध्यक्ष एवम् प्रभारी प्रकाश सिंह रावत द्वारा उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वेलमेड हॉस्पिटल में कैंसर का उपचार प्रारम्भ हो चुका है। डॉ. संतरा (ऑन्कोलॉजिस्ट) के कुशल निर्देशन में कैंसर के मरीजों का उपचार किया जा रहा है तथा आज की कार्यशाला में डॉ. अंतरा सिंघल (कैंसर स्पेशलिस्ट) द्वारा कैंसर की पहचान, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सहज परम धाम में वार्षिक जन्मोत्सव पर गूंजे भजन विश्व कल्याण यज्ञ के बाद मुरादाबाद से आई टीम ने हरि संकीर्तन में बांधा समां

डॉ. अंतरा सिंघल (कैंसर स्पेशलिस्ट) ने बताया कि अत्यधिक धूम्रपान से पुरुषों में कैंसर की संभावना अधिक होती है। पुरुषों में गले का कैंसर, मुँह का कैंसर, लंग (फेफड़ा) कैंसर व प्रोस्टेट कैंसर होता है जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना अधिक है।

उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों में भूख न लगना, वजन कम हो जाना, थकान होना, पैरों में सूजन आ जाना तथा जाँच लेने में दिक्कत होती है, तो डॉक्टर के पास जाँच के लिये तुरंत आ जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रोस्टेट कैंसर में पेशाब के बाद बूंद-बूंद पर पेशाब की संभावना हो सकती है, ऐसे समय पर जाँच करा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर उत्तराखंड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक- तिलक राज शर्मा संयोजक- डॉ स्वामी एस. चंद्रा, महासचिव रविन्द्र दत्त सेमवाल, उपाध्यक्ष- एच.एस. काला, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार उनियाल, सह कोषाध्यक्ष- ए. के. बहुखंडी, संगठन सचिव – श्रीकांत विमल, प्रचार सचिव- राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य- देवेन्द्र प्रसाद बहुगुणा, अवनीश कांत, जे एन शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार एवम् अन्य सहयोगी सदस्य तथा वेलमेट हॉस्पिटल की ओर से कॉर्डिनेटर सचिन कुमार एवम् उपाध्यक्ष – प्रकाश सिंह रावत, प्रशांत पांथरी- ए.जी.एम., महावीर सिंह नेगी, संयोजक- स्नेहा भट्ट, अक्षय जी एवं अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी के 23 पर्वतारोहियों ने माउंट अबी गामिन पर फहराया तिरंगानैनीताल के उप कमांडेंट परीक्षित शाह के नेतृत्व में अभियान, उपलब्धि मां नंदा-सुनंदा को समर्पित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad