नैनीताल के सागर का भारतीय वोविनम टीम में चयन कंबोडिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

नैनीताल। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी का चयन भारतीय वोविनम टीम में हुआ है। जम्मू में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सागर ने यह उपलब्धि हासिल की है। वह 24 से 30 नवंबर तक कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में होने वाली 6वीं एवीएफ एशियन वोविनम चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव शंकर महाबले की ओर से जारी चयन पत्र के अनुसार सागर का चयन सीनियर वर्ग के अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। उन्हें 25 सितंबर तक प्रतियोगिता में सहभागिता की पुष्टि कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, आईएमए अध्यक्ष से मानवीय आधार पर उपचार की अपील

सागर के चयन पर छावनी परिषद नैनीताल की सीईओ तनु जाट और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। सीईओ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के 13 खिलाड़ियों को भी जल्द सम्मानित करने की घोषणा की।

चयन की सूचना मिलते ही सागर के परिवार ने क्लब के कोचों और खिलाड़ियों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। माता लक्ष्मी देवी, पिता चंदन सिंह अधिकारी समेत परिवार और क्लब सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। क्लब अध्यक्ष एवं मुख्य कोच विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य समेत अन्य पदाधिकारियों ने सागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोचों ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और नशे से दूरी बनाकर युवा खेलों में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी के 23 पर्वतारोहियों ने माउंट अबी गामिन पर फहराया तिरंगानैनीताल के उप कमांडेंट परीक्षित शाह के नेतृत्व में अभियान, उपलब्धि मां नंदा-सुनंदा को समर्पित

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad