पन्द्रह रन से मैच जीतकर सेंट जूड्स स्कूल ने अर्जित किए पूरे अंक


देहरादून। 14वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के अंतर्गत सेंट जूड्स स्कूल की टीम ने पन्द्रह रन से मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेला जा रही 14वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल बॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में सेंट जूड्स स्कूल और सेंट थॉमस कॉलेज के बीच मैच खेला गया। मैच में सेंट थॉमस कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मैच की पहली पारी में सेंट जूड्स स्कूल ने दो विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए और जवाब में सेंट थॉमस कॉलेज ने पांच विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए। दूसरी पारी में सेंट जूड्स स्कूल ने तीन विकेट के नुकसान पर 44 रन और सेंट थॉमस कॉलेज ने सभी विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाए। मैच सेंट जूड्स स्कूल की टीम ने 15 रनों से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, सारिका जैन सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad