पौधारोपण अभियान के 750 वे दिन जोड़ते हुए उन्हें पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा परिसर में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए।

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पांचवें दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने स्वागत करते हुए उन्हें हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई।
यात्रियों को पौधारोपण अभियान के 750 वे दिन जोड़ते हुए उन्हें पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा परिसर में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने कहा कि दिनेश गुरुरानी द्वारा जो उन्हें पौधे दिए गए थे और शपथ दिलाई गई थी ।उसके तहत उनके द्वारा गुंजी व कालापानी में पौधा रोपण किया गया।साथ ही हिमालय को कूड़ा मुक्त करने में सहयोग दिया गया। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कि वह देवभूमि में पौधे तो लगाएंगे और घर जाकर भी पौधारोपण करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे।
दिनेश गुरु रानी द्वारा कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कैलाश यात्रा में गए रसोइयों का भी स्वागत करते हुए उन्हें भी पौधारोपण हेतु पौधे दिए। कार्यक्रम में यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर संतोख बिष्ट ,दान सिंह राणा, रणजीत सिंह, आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ,बलवंत रावल, बबलू, हर सिंह ,गजेंद्र सिंह, ललित और गौरव पांडे उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता आर्या की जनहित पहल से प्रशासन सक्रिय: हॉर्न प्रतिबंध पर पुनर्विचार, कटमी गजार ट्रॉली हेतु ₹5 लाख की प्रथम किस्त जारी, न्यायालय एवं तहसील में जनसंपर्क अभियान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad