सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन

मालधन चौड़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस पर क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा जनरल ओपीडी के माध्यम से मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
शिविर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ डॉ. मेघा जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लाभार्थियों से संवाद किया तथा सभी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान कुल 318 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 135 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 135 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 155 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 07 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 35 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 96 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 35 लोगों की एलएफटी (LFT) जांच, 40 लोगों की आरएफटी (RFT) जांच, 105 एक्स-रे किए गए तथा 165 लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई। शिविर में आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास भट्ट, मनोचिकित्सक डॉ. प्रभात, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शालू, डॉ. प्रिया सिन्हा, डॉ. सौम्य प्रकाश, फार्मेसी अधिकारी संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, नर्सिंग अधिकारी विनीता तिवारी, रुचि, चंपा वर्मा, अमित कुमार, एएनएम मंजू बिष्ट, मंजुला थापा, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सपना, पूजा, आरकेएसके काउंसलर नीरू ज्वाला तथा आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट ने शिविर के सफल संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समय पर जांच, रोगों की शीघ्र पहचान और लोगों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।











