कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शिव महापुराण शुरू

नैनीताल l श्री राम सेवक सभा द्वारा मंगलवार से सात दिवसीय शिव महापुराण शुरू हो गया है मंगलवार को सुबह महिलाओं ने श्रीराम सेवक सभा भवन से बाजार होते हुए मां नैना देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली l नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा अंत में श्रीराम सेवक सभा में पहुंची l उसके बाद चार दिवसीय शिव महापुराण शुरू हो गया है l कलश यात्रा में सभा के अध्यक्ष मनोज शाह महासचिव जगदीश बावड़ी देवेंद्र लाल साह मुकुल जोशी भवन प्रोफेसर ललित तिवारी आचार्य भगवती प्रसाद जोशी विमल चौधरी हिमांशु जोशी गिरी जोशी प्रोफेसर ललित तिवारी विश्व केतु वैद्य सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू सुमन सह मंजू रौतेला मीनू बदला कोटी आदि शामिल थे l