नैनीताल में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन

नैनीताल l एक कार्यक्रम में यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सोशल मीडिया प्रभारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। पहले जिन वस्तुओं के आयात पर हम निर्भर थे, आज हम उन्ही वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। हमारी सरकार आत्मनिर्भर उत्तराखंड की संकल्पना को साकार करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई सोशल मीडिया प्रभारियों को सम्मानित किया गया। नैनीताल मंडल में उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत सिंह मेहरा को सम्मानित किया गया।नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या , मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की , सलाहकार मंडी परिषद मनोज जोशी , उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट एवं विकास जोशी द्वारा इस अवसर पर भारत सिंह मेहरा को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए इसी तरह से निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक मोहन सिंह नेगी , भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा , गजराज बिष्ट, राजेंद्र , राणा रंजन बरगली जी, सुरेश भट्ट, राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा , दीपा दरम्वाल एवम् कई गणमान्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad