उत्तराखंड राज्य की सीनियर थ्रोबॉल टीम का चयन 27 फरवरी 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय मे होगा

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य की सीनियर थ्रोबॉल टीम का चयन 27 फरवरी 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय मे शाम 4 बजे से होगा l उत्तराखंड थ्रोबॉल संघ के कार्यकारी सचिव ललित मोहन लोहनी ने बताया जो खिलाडी ट्रायल मे प्रतिभाग करने के लिए अपना आधार कार्ड, मूल निवास पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ महिला महाविद्यालय के मैदान मे समय से पहुच कर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है। चयनित टीम 25 मार्च 2023 से 28 मार्च 2023 तक बिहार में होने वाली 44 राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता मे प्रतिभा करेगी l