राउमावि रामगढ़ मे पौधारोपण किया

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मानव जाति के अस्तित्व हेतु वृक्षों का महत्व एवं वृक्षारोपण अभियान के दौरान ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार रामगढ़ के पैरा लीगल कार्यकर्ता धीरज कुमार शर्मा द्वारा वन विभाग भवाली के साथ मिलकर रा उ मा वि रामगढ़ मे पौधारोपण किया जिसमे फलदार एंव चौडी छायादार प्रजाति के पौधो का रोपण किया गया व जिसमें विद्यालय के छात्रों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया वन विभाग कि तरफ से दीप जोशी डिप्टी रेंजर , जगदीश जोशी वन दरोगा , त्रिलोक शाही वन दरोगा , शंकर भगत , व ग्राम प्रधान उमागढ रेखा जोशी व विघालय के प्रधानाचार्य मनोज पांडे , व शिक्षक रमेश रावत , हेमा बिष्ट , अनिल सिंह मेवाडी , दीपा मेहता , गोपाल दत्त गुणवंत, निर्मला कपिल , सुनीता किमाड़ी एंव विघालय के छात्र छात्राऐ मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन वन विभाग भावाली के डिप्टी रेंजर , दीप जोशी के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ किया गया l












