राम सिंह कैड़ा का आह्वान: संगठन होगा मजबूत, 2027 में फिर जीतेगी भाजपा

नैनीताल । कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा (शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड सरकार) के प्रथम नैनीताल आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर मंत्री का स्वागत करते हुए मेरे द्वारा नैनीताल नगर के विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा नगर पालिका के हालिया जनविरोधी निर्णयों एवं व्यवस्थागत समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया, ताकि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2027 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसा संगठन है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और कार्यकुशलता के आधार पर संगठन एवं सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र एवं जनसेवा की भावना से कार्य करता है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी ने विश्वास व्यक्त किया कि नैनीताल नगर में वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी पुनः ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने का अभियान निरंतर जारी है।स अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया , दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा , दिनेश आर्य , मनोज भट्ट , प्रकाश आर्य , आशीष बजाज, गोपाल रावत सांसद प्रतिनिधि, मनोज जोशी सलाहकार मंडी परिषद उत्तराखंड सरकार, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा श्रीमती जीवंती भट्ट , श्रीमती अमिता साह जी, आशीष बजाज हरीश राणा शैलेन्द्र बरगली जी, श्री निखिल बिष्ट , श्रीमती मीरा बिष्ट मयंक पंत, संजयोज, हेमंत बेदी, गौरव हार्पर , श्रीमती हेमलता पांडे जी, श्रीमती रश्मि सिराला , श्रीमती गीता सिराला , युवा मोर्चा महामंत्री युवराज सिंह करायत , उपाध्यक्ष सुश्री आध्या जायसवाल, उपाध्यक्ष करन साह, आईटी संयोजक सुश्री पायल , नामित सभासद आनंद बिष्ट , भगवत रावत , श्रीमती गजाला कमाल सुश्री काजल आर्या , श्रीमती मीनू बुड़लाकोटी संतोष कुमार महेश कार्की, राहुल जोशी गोविन्द मेहरा कमल जोशी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, नामित सभासद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।माननीय मंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।