नैनीताल में गुरुवार को मौसम का मिला-जुला असर रहा

नैनीताल । नगर में सुबह से बादल छाए हुए थे लेकिन दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की बारिश होने के बाद मौसम शाम के वक्त फिर से साफ हो गया दो दिनों से नगर में लगातार बारिश हो रही थी गुरुवार को कम बारिश होने से नगर वासियों ने राहत की सांस ली। नगर में पिछले 24 घंटे में 70 एमएम बारिश रिकार्ड की गई वहीं झील का जलस्तर 88.1 फिट पहुंच चुका है सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा बीती रात्रि से लगातार झील के सभी चैनलों को खोला गया है । दोपहर बाद थमते ही नगर में रौनक भी बढ़ गई यहां पहुंचे सैलानियों ने झील में नौकायन के साथ ही पर्यटक स्थलों की भी सैर की । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश के चलते नगर में सैलानियों की भीड़ भी बढ़ रही थी । नगर का अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया । पर्यटन से जुड़े कारोबारी वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं ।








