प्रो. संजय पन्त बने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर के नए निदेशक मिला अतिरिक्त कार्यभार

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी.परिसर, नैनीताल को नया परिसर निदेशक मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. संजय पन्त को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ डी.एस.बी. परिसर के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव द्वारा जारी कार्यालय आदेश (पत्रांक: कार्मिक/शै०व्य०/पीईआर/2026-27/766) के अनुसार, माननीय कुलपति के दिनांक 30 अगस्त, 2026 के आदेश के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है।
आदेश के अनुसार प्रो. संजय पन्त अपने वर्तमान कार्यदायित्वों के साथ-साथ नई व्यवस्था होने तक डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के निदेशक के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में रक्षाबंधन पर धूमधाम के साथ मनाया गया

प्रो. संजय पन्त ने आज डी.एस.बी. परिसर स्थित निदेशक कार्यालय में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर परिसर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।