यो पहाड़ फाउंडेशन और श्री माँ नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट 3 और 4 सितंबर को मनाएगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, तैयारी पूरी
नैनीताल। ‘यो पहाड़ फाउंडेशन’ एवं ‘श्री माँ नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट’ के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष डॉ संतोष बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाना है ।जिसमें 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता,दहीहंडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष बेस्ट रील प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया जा रहा है।वही कृष्ण जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नयना देवी मंदिर में आयोजित किया जाएगा।इस पूरे कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सचिव श्री हेमन्त शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह उपसचिव श्री प्रदीप शाह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी, सुरेश मलकानी व यो पहाड़ के सचिव सागर सोनकर , चंद्रकांत जोशी,दीपक पूलस, जितेंद्र मर्तोलिया ,नीरज बिष्ट, शिवा सिंह बिष्ट ,चेतन मेहरा ,अमित,अभिषेक तिवारी,दीपक जोशी, हिमांशु बिष्ट, दीपा बिष्ट ,खुशी , दीप्ति बोरा ,अर्जुन बोहरा, लोकेश बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









