नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक स्वर्गीय विभिन्न त्रिपाठी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।
नैनीताल क्लब में पूर्व विधायक स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए गए। पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जन्तवाल ने उत्तराखंड आंदोलन के पुरोधा विपिन त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अभी उत्तराखंड के निवासियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया है ।आज उत्तराखंड में पलायन ,बेरोजगारी ,चिकित्सा ,शिक्षा ,आपदा की चुनौती से लोग पीड़ित हैं । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि विपिन त्रिपाठी क्रांतिकारी व्यक्ति व जुझार नेता रहे ।उनकी कमी हमेशा उत्तराखंड निवासियों को खलेगी।
वरिष्ठ सदस्य अंबा दत्त बवाड़ी ने एकजुट होकर त्रिपाठी जी के पद चिन्हों पर चलने हेतु आह्वान किया।
कर्मचारी नेता कंचन चंदोला ने अपने संबोधन में उत्तराखंड राज्य में लोगों की समस्या का निदान करने हेतु एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता बताइ। भीमताल से आए हरीश अधिकारी ने कहा आज जनमानस त्रस्त है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट ने गिरीश तिवारी गिर्दा के जनगीत गाकर सुनाया बदलाव का आह्वान किया ।
छात्र नेता चेतन नेगी युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार हो रहा है ।रमेश चंद्र कांडपाल ने सभी का आह्वान किया कि इस राज्य के लोगों को जल ,जंगल ,जमीन का हक नहीं मिल रहा है ।हमारी संपत्तियां औने-पौने दाम पर निजी हाथों में सौंप जा रही है। उच्च न्यायालय की विश्वस्त कांडपाल ने स्थानीय समस्याओं का समाधान करने की अत्यंत आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लीलाधर फुलेरा ने कहा कि विभिन्न त्रिपाठी ने उत्तराखंड की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजीवन संघर्ष किया एवं द्वाराहाट में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की।
सभी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जो शुद्धिकरण का असंवैधानिक कार्य किया है उसकी घोर निन्दा की।
जहां मुख्यमंत्री को असंवैधानिक कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी इसके उलट उन्होंने हल्द्वानी में शुद्धिकरण को जायज ठहराया।यह निंदनीय कार्य है ।अंत में नेपाल त्रासदी में मृतकों के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।










