नैनीताल की बेटी ने अमेरिका में फहराया परचम
नैनीताल : अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कम्पनी कम्पनी पी डब्लू सी में नैनीताल की बेटी प्रज्ञा पाण्डेय का चयन हो गया है। चयन सीनियर एसोसिएट के पद पर हुआ है। प्रज्ञा पाण्डेय की प्रारम्भिक शिक्षा सेंट मैरीज कान्दैन्ट स्कूल नैनीताल से हुई है। बचपन से ही मेधावी प्रज्ञा अपने विद्यालय में वाइस हैड गर्ल रही। उन्होंने पन्तनगर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। विश्वविद्यालय ने स्नातक परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुवे उन्हें इन्टर्नशिप के लिए फांस भेजा। उसके उपरान्त उनका चयन देश के शीर्ष प्रबन्धन संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट हैदराबाद में एम०बी०ए० पाठ्यक्रम के लिए हुआ। अमेरिका के सैन फ्रान्सिस्को विश्वविद्यालय से मार्केटिंग इंटेलिजेंस में मास्टर्स की उपाधि प्राप्त की। उनके पिता मनोज कुमार पाण्डेय स्थानीय सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, नैनीताल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता श्रीमती मंजू पाण्डेय जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल नैनीताल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। प्रज्ञा पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों एवं अपने पति नीलेश लोहनी को दिया है। प्रज्ञा के पति नीलेश लोहनी अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। प्रज्ञा की सफलता पर विद्यालय प्रबन्धक अनूप साह, प्रबन्ध समिति के सदस्य आलोक साह, शिक्षक डा० एस०एस० बिष्ट, गणेश दत्त लोहनी, ललित सिंह जीना, रितेश साह, अनुपम उपाध्याय, डा० गौरव भाकुनी, हिमांशु जोशी कुमायूँ विश्वविद्यालय कूटा के अध्यक्ष डा० ललित तिवारी, पंतनगर विश्वविद्यालय की पूर्व प्राध्यापिका डा० हेमा पाण्डे ने हर्ष व्यक्त किया है, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।










