उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 779वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 779वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 779वे दिन गुरना देवी मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया व पूर्व में लगाए गए पौधों की देखरेख की गई।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।