किसी प्रकार की पशु हानि/जन हानि नहीं हुई है

नैनीताल ।जनपद नैनीताल के भीमताल विकास खंड के अंतर्गत अत्यधिक वर्षा होने के कारण अलचौना ग्रामसभा के तोक पांडेछोड़ में ककड़िया नाले में अधिक मात्रा में पानी व मलुवा आने से कई घरों के अंदर मलवा और पानी आने के कारण घरेलू सामान और मकान को आंशिक क्षति हुई है । जिला प्रशासन द्वारा 23 प्रभावित परिवारों के कुल 50 सदस्यों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र सुरक्षित स्थानों में स्थित घरों में शिफ़्ट कर दिया गया है । उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा प्रभावित कुल 23 परिवारों के 50 सदस्यों हेतु पका पकाया भोजन की व्यवस्था की गई है । बिष्ट द्वारा बताया गया है कि उप ज़िलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर कल भी इन प्रभावित परिवारों को प्रातः १० बजे भोजन उपलब्ध करवाया जाना है ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दून क्लब स्थित- हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा की गंभीर अनदेखी, सड़ी-गली खाद्य सामग्री, कॉकरोच एवं चूहों की मौजूदगी और बदहाल स्वच्छता व्यवस्था उजागर; रेस्टोरेंट बंद, 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी
Ad Ad Ad