हर्षित जोशी ने की जे आर एफ (संस्कृत) परीक्षा उत्तीर्ण

नैनीताल । डी एस बी परिसर के शोधच्छात्र हर्षित जोशी ने संस्कृत विषय में नैट जे आर एफ परीक्षा उत्तीर्ण की। हर्षित अपना शोध कार्य प्रोफेसर लज्जा भट्ट के निर्देशन में कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता तथा शोध निर्देशिका प्रो भट्ट को दिया है।
हर्षित की इस उपलब्धि पर संस्कृत विभाग द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।इस समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो लज्जा भट्ट, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुषमा जोशी, भावना राणा , जगदीश, दीपक पाण्डेय सहित कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू लोध याल ,डॉ संतोष ने बधाई एवं शुभ कदमनाए दी है।









