सरोवर नगरी में मूसलाधार बारिश शुरू

नैनीताल l सरोवर नगरी में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है l मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर रखा है बीती शाम से मौसम साफ था लेकिन शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे से अचानक मौसम बदल गया और नगर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई l नगर में लगातार बारिश होने से झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है l शुक्रवार की सुबह बारिश होने से यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी l












