प्रकाशपर्व पर आयोजित हुए कार्यक्रम

नैनीताल l सिख समुदाय के गुरू गोविंद सिंह जयंती को लेकर शहर की गुरू सिंह सभा की ओर से प्रकाश पर्व आयोजित किया गया। इस दौरान गुरूद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लंगर छका। गुरू सिंह सभा महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह की 356वीं जयंती पर रविवार को प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर सुबह गुरूद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें हजूरी रागी परमजीत सिंह व भाई देवेंद्र पाल सिंह ने कथा से संगत को निहाल किया। जिसमें दर्जनों लोगों ने सहभागिता निभाई। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी शहरों से पहुंचे सैकड़ों पर्यटकों ने लंगर छका। इस दौरान सभा अध्यक्ष जोगेंदर सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, जसनीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, संदीप सिंह, जसबीर सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरिंदर सिंह, मान सिंह आदि जुटे रहे।