कुविवि के भौतिकी विभाग में आयोजित हुआ वरिष्ठ भौतिक वैज्ञानिक प्रो० प्रेम बल्लभ बिष्ट द्वारा “प्रिंसिपल ऑफ़ ऑप्टिकल पैरामीट्रिक एम्पलीफिकेशन एंड एक्सपेरिमेंट्स इन क्वांटम ऑप्टिक्स” विषय पर व्याख्यान

नैनीताल l डी०एस०बी० परिसर के भौतिकी विभाग में आई०आई०टी० मद्रास के वरिष्ठ भौतिक वैज्ञानिक प्रो० प्रेम बल्लभ बिष्ट द्वारा “प्रिंसिपल ऑफ़ ऑप्टिकल पैरामीट्रिक एम्पलीफिकेशन एंड एक्सपेरिमेंट्स इन क्वांटम ऑप्टिक्स” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिया गया।

वरिष्ठ भौतिक वैज्ञानी प्रो० प्रेम बल्लभ बिष्ट द्वारा इस अवसर पर एम०एससी० के विद्यार्थियों के साथ परिचर्चा भी की गई जिसमें उनके द्वारा उच्च अध्ययन के नये क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा उत्सुकता के साथ अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं को जाहिर किया गया। प्रो० प्रेम बल्लभ बिष्ट द्वारा स्पेक्टोस्कोपी प्रयोगशाला के शोधार्थियों से भी उनके प्रस्तुतीकरण पर परिचर्चा की गई एवं उनके शोध कार्यों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। व्याख्यान के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि इस व्याख्यान से उन्हें नाभिकीय भौतिकी एवम क्वांटम ऑप्टिक्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

वरिष्ठ भौतिक वैज्ञानी प्रो० प्रेम बल्लभ बिष्ट द्वारा कुलपति, प्रो० एन०के० जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया गया एवं प्रो० बिष्ट द्वारा आश्वस्त किया गया कि उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में कुमाऊं विश्वविद्यालय को अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर कुलपति, प्रो० एन०के० जोशी द्वारा वरिष्ठ भौतिक वैज्ञानी प्रो० प्रेम बल्लभ बिष्ट को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंत जी की 139वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा को बताया अतुलनीय

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो० संजय पंत, प्रो० शुचि बिष्ट, प्रो० सतपाल बिष्ट, प्रो० ललित तिवारी, प्रो० एच०सी०एस० बिष्ट, प्रो० एस०एस० बर्गली, प्रो० रमेश चंद्रा, डॉ० विमल पांडेय, डॉ० सीमा पांडेय, डॉ० गिरीश चंद्रा, डॉ० राज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad