प्राइवेट वाहनों को किसी भी दशा में टैक्सी में नहीं चलने दिया जाएगा, होगी कार्रवाई -एसओ



नैनीताल। पर्यटकों को प्राइवेट नंबर की स्कूटी देकर टैक्सी में चला रहे टैक्सी बाइक संचालक सरकार को चूना लगा रहे। तल्लीताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट नंबर की स्कूटी जिसका नंबर यूके 04 ए एफ 5404 को टैक्सी में देने पर उसे सीज कर दिया। एसओ तल्लीताल रोहिताश सागर व चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा ने पूर्व में भी सभी ट्रैवल्स और होटल एंड रेस्टोरेंट जहां से पर्यटकों को उपलब्ध कराते हैं। उन सभी टैक्सी बाइक संचालकों को पूर्व में भी अवगत कराया गया था कि प्राइवेट बाइक और स्कूटी व अन्य प्राइवेट वाहन पर्यटकों को किराए पर ना दें। एस ओ रोहताश सागर ने अपील की है कि प्राइवेट वाहनों को टैक्सी में किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा और पकड़े जाने पर वाहनों को सीज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल युग में हिंदी को सक्षम बनाने की आवश्यकता

संचालक बाइक संच को टैक्सी में देने बालों पर लगातार थाना तल्लीताल की कार्यवाही, एसओ तल्लीताल रोहतास सिंह सागर व चीता मोबाइल राणा द्वारा लगातार दूसरे दिन भी प्राइवेट स्कूटी एनटॉरक uk 04AF 5404 को टैक्सी में देने पर सीज किया गया,so तल्लीताल द्वारा पूर्व में ही सिटी के सभी ट्रैवल्स, होटल्स व रेस्टोरेंट जहां से ये प्रोवाइड होती हैं को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया है की प्राइवेट वाहनों को टैक्सी में किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा और पकड़े जाने पर लगातार सीज की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी