कुविवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, 16,183 को दी जाएगी उपाधि

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के चार नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने यह जानकारी दी।
प्रशासनिक भवन में कुलपति ने बताया दीक्षांत समारोह में 90 मेधावी बच्चों को पदक, 234 पीएचडी, तीन डीलिट, 7 नकद पुरस्कार, 16,183 स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। कहा कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति प्रतिभाग कर रही हैं। जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। इस मौके पर वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, प्रो. संजय पंत, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad