मुर्गी ने एक दिन में दिए 31 अंडे, पशुपालन विभाग भी हैरत में
नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के बासोट में एक ऐसी अद्भुत घटना हुई है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं. यहां एक मुर्गी ने अनोखा कीर्तिमान बनाया है. एक मुर्गी ने एक दिन में ही 31 अंडे देखकर सबको हैरत में डाल दिया है. बासोट निवासी गिरीश चंद्र बुधानी का टूर एंड ट्रेवल्स का काम करते हैं. उनका दावा है कि उसकी मुर्गी ने एक दिन में 31 अंडे दिए है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. गिरीश का कहना है कि मुर्गी अभी तक 10 दिन में 52 अंडे दे चुकी है. वीडियो वायरल होने के बाद पशुपालन विभाग की टीम भी मुर्गी को देखने पहुंची है। गिरीश लगातार मुर्गी को केल्सियम खिला रहा है, ताकि सिलसिला चलता रहा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











