होली पर हुड़दंग किया तो पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

नैनीताल: होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को कोतवाली एसएसआई दीपक बिष्ट, एसओ रोहिताश सिंह सागर ने आगामी होली को लेकर पीस कमेटी सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस ने कहा कि होली पर शराब पीकर किसी भी दशा में हुड़दंग न करें। पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करने के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर नजर रखेगी। यदि कोई व्यक्ति हुड़दंग करते मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में कुंदन सिंह बिष्ट, अमरप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, सुरेश मेलकानी, सुशांत जोशी, मुहम्मद अली, विश्वकेतु वैद्य, विवेक, अनिनाश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रंगोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad