पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 लोगों के काटे चालान, 5500 रुपए का राजस्व वसूला


नैनीताल। नगर में नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बुधवार को चालानी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक, बाइक में तीन सवारियां व उल्टी दिशा से आ रहे वाहनों के चालान काटे गए। टीएसआई कस्तूरबा नंद जोशी ने बताया कि घोड़ा स्टैंड के समीप बिना हेलमेट बाइक में तीन सवारियां और उल्टी दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। जिसमें 11 दोपहिया वाहनों के चालान काट 5500 रुपए का राजस्व वसूला गया। वही टीएसआई ने बताया कि चेकिंग अभियान रोजाना चलाया जाएगा नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।