पुलिस ने एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित के निर्देशन में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 04 एजे 8615 से अवैध चरस परिवहन करते हुए टैक्सी स्टैंड तल्लीताल के समीप एक युवक को 362 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहतास सिंह सागर ने बताया की अवैध चरस के साथ खुरपाताल निवासी 22 वर्षीय सौरभ कनवाल को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ धारा 8/20 /60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। साथ ही वाहन के कोई कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध चरस के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,साथ ही न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में तल्लीताल थाना अध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर अनूप सिंह, अमित कुमार गलोत, राजेंद्र मेहरा व नरेंद्र राणा मौजूद रहें।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंत जी की 139वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा को बताया अतुलनीय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad