पारस उपाध्याय यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

नैनीताल l डी एस बी परिसर के वानिकी विभाग के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में जी बी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान के सीनियर फैलो पारस उपाध्याय, को यगं साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है । ग्रामीण विज्ञान और विज्ञान एवं समाज, जिसमें ग्रामीण पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ शामिल हैं, में सर्वश्रेष्ठ प्रस्ततिुति के लिए उन्हें ये प्रदान किया गया। उनका कार्य आधनिुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान को पारंपरिक ज्ञान से जोड़ता है, जिससे समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा मिलता है। यह सम्मान देहरादून में 28-30 नवम्बर तक आयोजित हुवे उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी सम्मेलन में प्रदान किया गया जिसका आयोजन ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में किया गया।
Bachelor in forestry from Dsb campus, kumaun university and Masters in Environment science पूर्व में भारत सरकार की अन्य 5 परियोजनाओं में कार्य कर चुके है इसी वर्ष पारस उपाध्याय ने उत्तराखंड काउंसिल फॉर बायोटेक्नोलॉजी , पंतनगर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी प्रस्तुति कर अवॉर्ड प्राप्त कर संस्थान का और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था । पारस को वानिकी विभागाध्यक्ष डॉ आशीष तिवारी एवं अन्य ने बधाइ और शुभमनाएं दी है l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस से नववर्ष तक पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह- जगह मौजूद रहेगी पर्यटन पुलिस क्रिसमस से पहले पुलिस को दी जाएगी पुलिस को पर्यटन स्थलों व पार्किंग स्थलों की जानकारी
Ad
Advertisement