नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डंडा नो 7 नैनीताल के रामलीला का शुभारंभ हुआ

नैनीताल l नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डंडा नो 7 नैनीताल के रामलीला का शुभारंभ हुआ । दीप प्रज्वलन के साथ इस अवसर पर प्रभु श्री राम राम की आरती की गई। अध्यक्ष खुशहाल रावत के श्री राम चंद कृपालु भजमन भरन भाव ने लोगो को भक्ति मार्ग का संदेश दिया । प्रॉफ ललित तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि श्री राम भारतीय संस्कृति के परिचायक है । श्री राम भारतीय की आत्मा है हर विपदा को हरने वाले है श्री राम । भगवान राम से सभी प्राणीमात्र को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की गई । जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ । नारद मोह में नारद की भूमिका करने वाले डालाकोटी के अभिनय की सभी ने प्रशंसा की । इस अवसर पर प्रॉफ गीता तिवारी ,सभासद जीनू पांडे ,पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया । संचालन संतोष पंत ने किया । इस अवसर पर अध्यक्ष खुशहाल रावत , महासचिव पी सी पांडे ,संयुक्त सचिव गणेश लोहनी ,कंचन चंदोला ,प्रकाश चंदोला ,बीरेंद्र जोशी ,हिम्मत सिंह ,नीरज बिष्ट , जोशी जी, सनवाल ,ललित गिरी आदि उपस्थित रहे ।b













