पालिका ने अवर अभियंता को आवंटित पालिका के आवास को अपने कब्जे में लिया

नैनीताल। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल व पूजा चंद्रा , एवं तहसीलदार के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा नगरपालिका में कार्यरत अवर अभियन्ता को आवंटित टूरिस्ट होम, मल्लीताल स्थित पालिका आवास को अपने कब्जे में लिया गया।
दरअसल पूर्व में नगरपालिका नैनीताल में कार्यरत अवर अभियन्ता को यह पालिका आवास आवंटित किया गया था, लेकिन बीते वर्ष अवर अभियन्ता का स्थानान्तरण नगर निगम काशीपुर में हो जाने के बाद भी पूर्व पालिका अभियन्ता द्वारा पालिका आवास को खाली नहीं किया गया था। जिसपर शुक्रवार को पालिका प्रशासन एवं तहसीलदार नवाजिश खलिक हिमांशु चंद्रा मोहन सिंह दीपराज शिवराज राणा व जिला प्रशासन के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में पालिका आवास को खाली करवाते हुए उसपर पालिका द्वारा