पालिका ने माल रोड से अतिक्रमण हटाया

नैनीताल l बुधवार को अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल द्वारा मॉलरोड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान काफी संख्या में अवैध फड लगे हुए पाए गए जिस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा रोड के किनारे लगे हुए साइकिल को जप्त किया गया l एवं गोल गप्पे वाले तथा चाय के स्टॉल को जप्त किया गया इस दौरान कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा टीसी शाकिर अली संजय विक्की सनी सैफ अली आदि मौजूद थे l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











