ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरे जाने की तिथि 2 दिन और बढ़ी
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध परिसर ,महाविद्यालय व संस्थान के विद्यार्थियों की सत्र 2022-23. एन०ई०पी० के अन्तर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर बी०ए , बी०एस०सी० व बी०कॉम० में प्रवेशित विद्यार्थियों की ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने की तिथि को दो दिन के लिए बढ़ाया गया हैं।
जानकारी देते हुए कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया की विद्यार्थी परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करने की विस्तारित तिथि 29 दिसंबर तक 500 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ भर सकते हैं।











