मंगलवार को रन 2 लिव संस्था द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जदयूडा के विद्यार्थियों के फर्नीचर के लिए 21000 रुपए का चेक दिया

नैनीताल l मंगलवार को रन 2 लिव संस्था द्वारा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जदयूडा को विद्यार्थियों हेतु मेज़ कुर्सियों के लिए 21 हजार रूपिए का चेक प्रदान किया गया। यह चेक संस्था के वरिष्ठ सदस्य शाहिद रहमान एवम श्रीमती मीना आर्य के हाथों विद्यालय के शिक्षक भूपाल नयाल ने प्राप्त किया।
यह धनराशि रन 2लिव संस्था के सदस्य एवम सेंट जोजेफ कालेज नैनीताल के पूर्व छात्र, ऑस्ट्रेलिया निवासी नवनीत मित्तल द्वारा अपने स्वर्गीय पिता सुरेश कुमार मित्तल की स्मृति में प्रदान की गई। मित्तल ऑस्ट्रेलिया ले वालिंगोंग शहर में रहकर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के हित के लिए एक संस्था चलाते हैं नवनीत मित्तल के सहपाठी एवं रन 2 लिव संस्था के सचिव हरीश तिवारी ने उनके इस प्रयास की सराहना करी और संस्था के माध्यम से अपील करी की सक्षम व्यक्ति ऐसे जनहित के कार्यों में बड़चड़ के हिस्सा लें।
रन 2लिव अतिशीघ्र सैम 100 नामक संस्था के साथ मिलकर कुछ और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप शुरू करने जा रही है।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ सैम 100 संस्था के पदाधिकारी श्री देवेंद्र पाल सिंह, सूरज ब्रार, हरप्रीत सिब्बल, एवम हेम कांडपाल उपस्थित रहे।