मंगलवार को शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l मंगलवार को शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में वन विभाग नैनीताल के सहयोग से प्राप्त विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों को विद्यालय के एनसीसी अधिकारी एनसीसी अधिकारी श्री नवीन चंद्र धूसिया, कैडेट तथा छात्रो द्वारा रोपन
किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बीना गुलियानी के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर रेंज अधिकारी श्री नितिन पंत एडवोकेट श्रीमती बाला विदुषी विद्यालय के शिक्षक श्री ज्ञानेश्वर पांडे, श्री उमेश चंद्र जोशी आन्य अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहेl
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय सभागार में सिविल जज श्रीमती गुलियानी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता सड़क सुरक्षा बाल अपराध पॉक्सो अधिनियम महिला संरक्षण बाल संरक्षण लोक अदालत आदि विभिन्न विषय और विधिक से जानकारी प्रदान की एडवोकेट श्रीमती बाला विदेशी ने भी छात्रों को नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश चंद्र जोशी प्रभारी विधिक साक्षरता क्लब ने किया डॉ जोशी ने विद्यालय स्तर लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा किया जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की प्रधानाचार्य श्री आर एस अधिकारी ने सिविल जज महोदय का ध्यान धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज श्रीमती बीना गुलियानी ने लीगल लिटरेसी क्लब के कार्यालय एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया l












