पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के कर्मचारियों ने 19 फरवरी को होने वाली महारैली को लेकर किया विचार-विमर्श

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के समस्त कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक कला संकाय कार्यालय में आहुत की गयी। जिसमें आगामी 19 फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हल्द्वानी में आयोजित की जा रही महारैली को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पपनै के निर्देशों के क्रम में गणेश सिंह बिष्ट को डीएसबी परिसर, नैनीताल में पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इस दौरान जगदीश चन्द्र पपनै, नन्दा बल्लभ पालीवाल, जय प्रकाश मिश्रा, घनश्याम पालीवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, विपिन चन्द्र संतोष कुमार, श्रीमती सीमा देवी, दीवान सिंह नेगी, किरन कुमार, गणेश सिंह बिष्ट, रमेश पाण्डेय, शकुन्तला बिष्ट, मनीष, मदन सिंह रावत, जेसी दुर्गापाल, चन्दन राम, मोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह दैला, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।











