अब चोरों ने मंदिर से चुराई घंटियां
नैनीताल l अब चोरों द्वारा मंदिरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है बीती रात्रि चोरों ने नगर के किलबरी मार्ग स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर से 1 दर्जन से अधिक घंटियों पर हाथ साफ किया l जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने गुरुवार को पुलिस को मंदिर में हुई चोरी की घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची उन्होंने मंदिर जाकर छानबीन की l क्षेत्र के सभासद पुष्कर बोरा ने बताया कि चोरों ने मंदिर से 1 दर्जन से अधिक घंटियां चोर ली l पूर्व में भी इस मंदिर में चोरी की घटना हुई है एकांत में होने के कारण इस मंदिर में चोरी की घटना हो रही है l सभासद श्री बोरा ने कोतवाली पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है उन्होंने कोतवाली पुलिस से रात्रि के दौरान क्षेत्र में गश्त करने की भी मांग की मामले में पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है l











