3 माह का वेतनमान व पेंशन न मिलने से नगर पालिका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू

नैनीताल l 3 माह के वेतन व पेंशन की मांग को लेकर नगर पालिका के निकाय कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारियों ने आज से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया हैं l उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें वेतनमान व पेंशन नहीं दीया जाता तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे l वेतन व पेंशन की मांग को लेकर शुक्रवार 6 जनवरी को पालिका के निकाय कर्मचारी संघ व सफाई कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें वेतनमान शीघ्र नहीं दिया जाता है तो वह 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे l उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि कर्मचारियों को पिछले 3 माह का वेतन मान नहीं दिया गया है जिसके चलते कई परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है और वह लोग जैसे तैसे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं साथ ही बैंकों से लगातार नोटिस भी आ रहे हैं l उन्होंने कहा कि 3 माह के वेतनमान व पेंशन को लेकर पालिका प्रशासन से कई बार वार्ता हो चुकी है लेकिन हर बार पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है उन्होंने कहा कि अब वेतनमान ना मिलने के कारण उन्होंने शनिवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है l उन्होंने बताया जब तक उनका तीन मान का वेतन नहीं दिया जाता तब तक कर्मचारी नगर की सफाई व्यवस्था ठप रखेंगे इधर सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार पर चले जाने के बाद शनिवार को नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे रहे l इस बारे में पूछे जाने पर नगर पालिका के पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि शासन में वेतनमान को लेकर वार्ता चल रही है जैसे ही शासन से ग्रांट आती है तो सभी कर्मचारियों को 3 माह का वेतन मान व पेंशन दे दी जाएगी l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रंगोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad