नवनिर्वाचित बेलुवाखान ग्राम सभा प्रधान डा. बबीता ममराल के सौजन्य से दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस आई केयर सेंटर हल्द्वानी द्वारा निशुल्क आंखों की जांच की गई

नैनीताल l नवनिर्वाचित बेलुवाखान ग्राम सभा प्रधान डा. बबीता ममराल के सौजन्य से दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस आई केयर सेंटर हल्द्वानी द्वारा निशुल्क आंखों की जांच और परामर्श (आयुष्मान ई. सी. एच. एस, एस.जी. एच. एस एवं अन्य पी. टी. ए द्वार मोतियाबिंदु एवं पर्दे का) का एक दिवसीय शिविर का आयोजन गाजा पंचायत घर में किया गया, शिविर में सौ अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई, जांच के दौरान दस से अधिक लोगों की मोतियाबिन्द होने की पुष्टि हुई जिसमे आठ लोगों को दृष्टि आई केयर सेंटर द्वारा निशुल्क ऑपरेशन के लिए हल्द्वानी भेजा। शिविर में आई केयर सेंटर के विशाल श्रीवास्तव,सचिन बाबू, गंगा प्रसाद,नरेश शर्मा आदि लोग थे, इसके अलावा शिविर में ग्राम प्रधान बबीता डा. बबीता मनराल, राजेंद्र मनराल,योगेश बोरा, गोपाल सिंह बिष्ट, संजय मेहरा, शकुंतला नेगी, किरन रावत, चंपा पांडे प्रकाश आर्य, इन्द्र नेगी आदि लोगों द्वारा सहयोग किया गया। शिविर मे ब्लदियाखान, सौलिया, कुण, रुसी, बीर भट्टी, बकरखोड़, गोठानी, गेठिया, ज्योलीकोट, दो गाँव गाजा आदि गाँव के लोग मौजूद थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad