भीमताल परिसर में पहली बार आयोजित हुई एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया


भीमताल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के सर जे. सी. बोस तकनीकी परिसर, भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में दिनांक 5 अगस्त 2026 को एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भीमताल परिसर में पहली बार आयोजित किया गया, जो परिसर में एनसीसी (नेवी विंग) की शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल है। यह पहल औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में साकार हुई, जिसके फलस्वरूप परिसर के विद्यार्थियों को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन कमांडिंग ऑफिसर मृदुल शाह, इंस्ट्रक्टर विक्रांत सिंह तथा पेटी ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स एवं फाइनेंस) कवेन्द्र सिंह कन्याल द्वारा किया गया। वहीं एसोसिएट एएनओ रितेश शाह ने महाविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्यों, प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा एनसीसी द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
ओरिएंटेशन के उपरांत चयन प्रक्रिया दो चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय चरण में वाइवा (साक्षात्कार) के माध्यम से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में औषधि विज्ञान विभाग एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कुल 32 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन औषधि विज्ञान विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. कोमल चंद्रा एवं डॉ अंकित कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो. तीरथ कुमार, डॉ. कोमल चंद्रा, डॉ अंकित कुमार एवं रिजवान सहित विभाग के फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही विभाग के कर्मचारी नरेन्द्र, डॉ. लक्ष्मण सिंह लौतेला, अनीता एवं संतोष ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपने विभाग के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु प्रेरित किया तथा इस नई पहल के प्रति सकारात्मक सहयोग एवं रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय ने एनसीसी अधिकारियों एवं समस्त टीम का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि इस पहल से भीमताल परिसर के विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भविष्य में परिसर में एनसीसी गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा "आनंदशाला शिविर" के अंतर्गत सोशल इंटर्नशिप का समापनप्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad